लखनऊ में नशीली दवा खिलाकर सेक्स रैकेट चलाने वाला गिरोह पकड़ा गया।


लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। इनके चुंगल से भागकर निकली एक लड़की द्वारा पुलिस को जानकारी मिली।

लड़कियों को नशीली दवा खिलाकर ग्रहाकों के पास भेजा जाता था। इनमें से एक लड़की किसी तरह से इस गिरोह के चुंगल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और उसने अपनी आपबीती बताई। फिर पुलिस छापा मारकर अन्य लड़कियों को छुड़वाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक PKG मसाज पार्लर में पूरे देश से लड़कियों को बहला-फुसला कर या नौकरी का लालच देकर बुलाया जाता था। चुंगल में फंस चुकी लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जाता था। पीड़िता की शिकात पर पुलिस ने गंभीरता के साथ काम किया।

युवती की शिकायत पर एडीसीपी की क्राइम टीम ने जब मसाज पार्लर में छापेमारी की तो वहां से 6 युवकों के साथ 8 युवतियां मिलीं। युवती की तहरीर पर गोमती नगर पुलिस ने गैंग के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी अनिल कुमार, उदय पटेल, पीके, छोटू, राजकुमार और रितिक हैं।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के गोमती नगर एक युवती मसाज पार्लर में काम करती थी. यहां काम करने वाले कुछ लोगों ने उसे 6 महीने पहले फोन कर यहां नौकरी के लिए बुलाया था। जब वो यहां पहुंची तो उसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस पार्लर में देशभर से लड़कियों को बुलाया जाता है फिर उसने देह व्यापार कराया जाता है।

Share It