मौनी रॉय बन गई मिसेज सूरज नाम्बियार, मौनी की शादी, मिल रही सेलेब्स की बधाइयां।

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार गुरुवार एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल ने गोवा में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की।

कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन 26 जनवरी से शुरू हुआ था। मौनी की शादी फंक्शन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज के साथ रेड और गोल्ड बॉर्डर वाली ट्रेडिशनल व्हाइट साड़ी पहनी थी। मौना ने अपने लुक को गोल्ड ज्वैलरी के साथ पूरा किया।

ऐसा बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज की शादी की दो रस्में हुई – पहला, मलयाली परंपराओं के अनुसार, उसके बाद एक बंगाली परंपराओं से शादी हुई। जहां बंगाली शादी शाम को हुई, वहीं मलयाली शादी 27 जनवरी को सुबह हुई। खास बात यह है कि 26 जनवरी को बीच पार्टी भी हुई थी।’

उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंधे हैं। उनके दोस्त अर्जुन बिजलानी ने पहली फोटो शेयर करके लिखा है, मिस्टर ऐंड मिसेज नाम्बियार।

मौनी रॉय के फैन्स और फ्रेंड्स तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि सूरज नाम्बियार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। वह दुबई बेस्ड बैंकर हैं। मौनी और उनकी शादी की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में थीं। मौनी के फैन पेजज पर भी कई तस्वीरें और वीडियोज दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को 2019 से डेटिंग कर रहे थे।

मौनी ने अपना अफेयर लंबे वक्त तक छिपाकर रखा था। मौनी रॉय ने अपनी हल्दी और मेहंदी में जमकर धमाल किया। उन्होंने सूरज नाम्बियार और अपने दोस्तों के साथ खूब डांस किया था।

शादी के पहले उनकी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। एक्ट्रेस की शादी में पहुंचीं कई मशहूर हस्तियों ने अब उनकी शादी की कई फोटोज और वीडियोज पोस्ट करनी शुरू कर दी हैं। इसी के साथ मौनी को जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Share It