मोदी सरकार का श्रमिकों को एक और बड़ा तोहफा, अब घर बैठे आधार से करे ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन !

मोदी सरकार ने असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगरों को आज बड़ा तोहफा दिये हैं। सरकार ने कामगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-श्रम पोर्टल (sharam Portal) लॉन्च किये है। जिसके तहत देश के हर कामगार का रिकार्ड होगा। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) और ई-श्रम कार्ड जारी करेगा, जो पूरे देश में मान्य होगा।

जिन मजदूरों के पास फोन नहीं हैं या जो पढ़ना/लिखना नहीं जानते, वो सीएससी केंद्रों पर जाकर, पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिक के यूनिक अकाउंट नंबर का एक रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाया जाएगा जिसे ई श्रम कार्ड नाम दिया गया है। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी। इसकी मदद से सरकार सोशल सिक्योरिटी स्कीमों को उनके दरवाजे पर तक पहुंचाएगी। इससे पहले केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने  ई-श्रम पोर्टल का लोगो लॉन्च किया था।

लॉन्च के समय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली मौजूद थे। पोर्टल के लॉन्च के बाद श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। सरकार की इस पहल से देश के सभी असंगठित कामगारों को सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलने वाला है। हम आपको बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर नामांकन के लिए आपको बस एक आधार नंबर, बैंक खाता विवरण और एक मोबाइल नंबर की आवश्यकता है।

इसके अलावा अपने आधार कार्ड नंबर और बैंक खाते का डिटेल का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। श्रमिकों को एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। जिसमें 12 अंकों का विशिष्ट नंबर होगा.केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी दी कि पोर्टल की शुरुआत के साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने में श्रमिकों की सहायता के लिए एक राष्ट्रीयटोल फ्री नंबर 14434 भी शुरू किया गया है। इसका मकसद सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण करना है।  

Share It