मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर ब्लास्ट में अबतक सात की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल।

मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री में बेला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार करीब नौ बजकर 30 मिनट में नमकीन और नूडल्ड बनाने वाले अंशुल स्नैक्स विवेब्रेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ।

फैक्ट्री में जोरदार आवाज के साथ बॉयलर फट गया। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। वहीं जो लोग जख्मी हुए हैं उनका बेहतर इलाज एसकेएमसीएच में कराया जा रहा है। घायल अब खतरे से बाहर हैं। घायलों में से कुछ को डिस्चार्ज कर दिया गया है। विस्‍फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कारखानों को भी क्षति पहुंची है।

बताया जाता है कि बॉयलर फटने से बगल में स्थित अखबार की प्रिंटिंग प्रेस को भी नुकसान पहुंचा है। जबकि फैक्ट्री की इमारत मलबे में तब्दील हो गई।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्‍येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसमें से 2 मृतकों के आश्रितों को मुआवजा राशि दी जा चुकी है। मृतक विनोद राय की पत्नी रीता देवी को और मृतक संदीप कुमार की पत्नी रानी कुमारी को मुवावजा की राशि दे दी गई है।

उन्‍होंने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मी बचाव अभियान के लिए समय पर घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे से शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि नूडल्स की फैक्ट्री में ठंड के कारण मजदूरों की संख्या कम थी। आज सुबह में करीब 50 से 60 लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। अगर ठंड नहीं होती तो करीब 300 मजदूर काम करते।

Share It