हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वित्तमंत्री के तौर पर आज राज्य विधानसभा पेश किये। बजअ में राहतों और ताेहफों की भरमार है। इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल की चर्चा करते हुए कहा कि हमने कोरोना की तीनों लहर के दौरान अच्छा काम किया और इससे उबरें हैं।
हमने पिछले बजट के बाद कई कार्य किए और कई उपाय किए। वह प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का तीसरा आम बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंंने महिला दिवस के मद्देनजर कई घोषणाएं की।
इस अवसर पर दिवंगत सुषमा स्वराज के नाम पर राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार की घोषणा की। इस पुरस्कार में पांच लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने महिला उद्यमियों के लिए भी पुरस्कार की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हरियाणा का 2022-23 के लिए 1 लाख 77 हजार 255.99 करोड़ का बजट पेश किया। जो 2021-21 के 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ से 15.6 प्रतिशत अधिक है। सीएम ने कहा कोविड-19 बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट है।
यह बजट आने वाले 25 सालों में विकास की दिशा निश्चित करेगा। सीएम ने कहा कि इस वर्ष के बजट आवंटन को सतत विकास लक्ष्यों अर्थात Sustainable Development Goal के साथ भी जोड़ा। 1,77,255.98 करोड़ रुपये के कुल बजट में से सतत विकास लक्ष्य से संबंधित योजनाओं के लिए 1,14,444.77 करोड़ रुपये आवंटित किए।
हम अपने राजकोषीय घाटे को वर्ष 2021-22 के लिए पंद्रहवें केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित सीमा GSDP के 4 प्रतिशत के भीतर रखने में सफल रहे।