महाराष्ट्र में 26 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया, तीन जवान जख्मी।

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के उत्तर-पूर्व में छत्तीसगढ़ सीमा के पास 13 नवंबर सुबह से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू है। मुंबई से 900 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 26 माओवादी मारे गए।गढ़चिरोली जिले के धानोरा तालुका में ग्यारहपत्ती के जंगल में यह कार्रवाई की गई।

इस मुठभेड़ में नक्सलियों के सबसे बड़े कमांडर मिलिंद तेलतुंबडे के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मिलिंद तेलतुंबडे पर 50 लाख का इनाम था। इस मुठभेड़ में पुलिस ने नक्सलियों के कई शिविर ध्वस्त कर दिए हैं। पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था।

यह कई घंटों तक चला। इस बहुत बड़े ऑपरेशन में 26 नक्सलियों के मारे जाने के अलावा चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है। गढ़चिरौली में नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए चार पुलिस जवानों को एयरलिफ्ट कर नागपुर के आरेंज सिटी हास्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के क्रिटिकल केयर कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया है।

गढ़चिरोली पुलिस को मुठभेड़ स्थल से अब तक 29 हथियार मिले हैं। इन हथियारों में पांच एके 47, एक एके यूबीजीएल, नौ एसएलआर, एक इनसास, 12 बोर राइफल और एक पिस्तौल शामिल है। हालांकि मारे गए माओवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन हमारे सूत्रों के मुताबिक उनमें से एक के शीर्ष विद्रोही नेता होने का संदेह है।

कुछ दिनों पहले यहां से पुलिस ने 2 लाख के इनामी नक्सली मंगारु मांडवी को गिरफ्तार किया था। नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने के कई केस दर्ज हैं। कहा जा रहा है कि मरने वालों में कुछ बड़े बेनामी नक्सली हैं। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भी पिछले एक हफ्ते में दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस की इस कार्रवाई पर अभिमान है। शनिवार का ऑपरेशन ना सिर्फ महाराष्ट्र के लिए बल्कि देश के लिए ऐतिहासिक कार्रवाई है। यह पिछले तीन सालों की सबसे बडी कार्रवाई है। SP अंकित गोयल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सोमय मुंडे की सी-60 के दस्ते ने यह कमाल किया है।

Share It