मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है इसके मायने !

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा आज शाम 6 बजे होने वाले बड़े पैमाने पर मोदी कैबिनेट फेरबदल से पहले आया है। कोरोना काल में हर्षवर्धन की स्वास्थ्य व्यवस्था सक्रियता पर काफी सवाल उठाये गए थे। माना जा रहा था कि खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी उनकी सक्रियता को लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं थे। स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन का इस्तीफा भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है ! हर्षवर्धन को किसी और विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है, हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि उन्हें क्या पद मिलने वाला है।
हर्षवर्धन के इस्तीफे के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे दी जा जायेगी। इस बीच कैबिनेट से लगातार मंत्रियों के इस्तीफे की खबर ने राजनीतिक हलचल मचा रखी है।

Share It