बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे से आयोजित की गयी था। जिसमें सुबह 9 बजे से प्रदेश भर से आने वाली महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू किया गया था। जिसके बाद 11 बजे से कार्यसमिती की बैठक शुरू हुई . प्रदेश कार्यसमिती चार सत्रों में संपन्न होगी और अलग-अलग सत्रों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी दिग्गज नेताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का संबोधन किया गया।