बिहार: सीएम नीतीश कुमार ने आज बांका में मंदार पर्वत पर रोपवे का उद्घाटन किया !

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने आज बांका में मंदार पर्वत पर रोपवे का उद्घाटन किया। उन्होंने ओढ़नी जलाशय का भी दौरा किया और एक मोटरबोट में भ्रमण किया। सीएम नीतीश कुमार कहते हैं, ”यह देखकर मुझे खुशी हो रही है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।” सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदार के शिखर से रोपवे के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ शिखर पर कुछ समय बिताये।

साथ ही वहां मौजूद विभिन्न धर्मों के ऐतिहासिक और पुरातत्विक धरोहरों को देखेंगे और इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका जिले के मंदार पर्वत को नई सौगात दिए हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सैलानियों की सुविधा के लिए मंदार में बनाए गए रोपवे सेवा का मंगलवार यानि आज इसका शुभारंभ किये। बीते रविवार को बांका के सांसद गिरिधारी यादव और जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने मंदार पर्वत और प्रस्तावित हेलीपैड का जायजा लिया।

बांका के सांसद गिरिधारी यादव ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के लिए हर्ष की बात है कि बिहार का दूसरा रोपवे सेवा मंदार में शुरू हो रहा है। जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने रविवार को पापहरनी और मंदार पर्वत के शिखर तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ प्रत्येक बिंदु पर चर्चा की। खासकर सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर बनाए गए रोड मैप की जानकारी ली।

Share It