बिहार की बाढ़ इस एक साल की समस्या नहीं है बल्कि हर साल जब भी मॉनसून आता है नदियां उफान पर होती हैं और तबाही का आलम हर साल एक जैसा होता है। सालों साल से स्थिति सामान है इसमें कोई सुधर देखने को नहीं मिल रहा है। भारत दुनिया में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में से है। दुनिया भर में बाढ़ से जितनी मौतें होती हैं, उसका पांचवा हिस्सा भारत में होता है।
मधुबनी में कमला बलान के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से झंझारपुर सहित कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा बढ़ा। इधर, दरभंगा जिले की सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि निरंतर जारी है। बागमती नदी का जलस्तर कटौझा खतरे के निशान से उपर है। वहीं गंडक नदी भी रेवा घाट में लाल निशान से उपर बह रही है। बूढी गंडक का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। मुजफ्फरपुर में बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, इसी तरह बिहार के अधिकतम जिले बाढ़ के प्रकोप से घिरे हैं।