बहुजन समाज पार्टी से सभी छह सीटों पर घोषित किए गए प्रत्याशी।

उन्नाव:- बहुजन समाज पार्टी ने आज विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें उन्नाव जनपद की सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की अधिकृत रूप से घोषणा कर दी है। जिसमें उन्नाव की सदर विधानसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बांगरमऊ विधानसभा से दो बार इसी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके पूर्व मंत्री स्व. रामशंकर पाल के पुत्र रामकिशोर पाल को प्रत्याशी बनाया है। भगवंतनगर विधानसभा से सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल को प्रत्याशी बनाया है। सफीपुर विधानसभा से राजेन्द्र गौतम, मोहान विधानसभा से विनय चौधरी, पुरवा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।
✍🏻
कुलदीप वर्मा, उन्नाव

Share It