फेसबुकिया प्यार में पागल महिला सिपाही ने पति पर दहेज उत्पीड़न का अरोप लगा लिया तलाक, पाई गई नाले में लावारिश।

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। इसमें पड़कर अच्छा-खासा व्यक्ति भी पड़कर उलझ जाता है। इसी तरह का एक मामला यूपी से भी सामने आया है। यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला के रानीगंज में तैनात तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लखनऊ पुलिस ने आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है।

आरोपी नायब तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग (Love Affair) चल रहा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी तहसीलदार ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन सिपाही रुचि सिंह अब उस पर लगातार दवाब डाल रही थी।

इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली। बाद में मौका मिलने पर उसने सिपाही की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि सिंह पुलिस मुख्यालय में तैनात थी।

रुचि अर्जुनगंज में किराए के मकान में रह रही थी। 13 फरवरी को रुचि की ड्यूटी थी लेकिन वह काम पर नहीं पहुंची। सिपाही के गैरहाजिर होने पर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया था। अनुभाग अधिकारी एमपी सिंह के मुताबिक, रुचि की गुमशुदगी सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Share It