पेट और कमर की चर्बी कम कैसे करें ? तेजी से कारगर होगी अगर अपनायेंगे कुछ टिप्स !

हो सकता है आप भी अपने बढे पेट से परेशान होंगे। होना भी चाहिए, क्योंकि बढ़ा हुआ पेट आपको सेहत संबंधी कई परेशानियां भी देता है, और आपके फिगर को भी बिगाड़ कर रख देता है। लेकिन फि‍क्र की कोई बात नहीं, यह 5 टिप्स पेट को कम करने में आपकी मदद जरूर करंगे। इसके लिए, हम कारगर व्यायाम, योग व आहार के बारे में बताएंगे, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन सभी चीजों का फायदा तभी है, जब इन्हें नियमित रूप से किया जाए।

शुरुआत में हम बता रहे हैं कि चर्बी बढ़ने की वजह क्या है। फिर हम कमर और पेट कम कैसे करें, इसका जवाब देंगे।
वैज्ञानिक शोध के अनुसार, शरीर में कुछ फैट सेल आनुवंशिक तौर पर विकसित होते हैं। अगर किसी के परिजन इस परेशानी से ग्रस्त रहे हैं, तो आने वाली पीढ़ी को भी यह समस्या होने की आशंका हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी कमजोर होने लगता है। साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम भी प्रभावित होने लगता है। इस कारण से भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है।

आधुनिकता के इस दौर में जीवन इतना आसान हो गया है कि व्यक्ति ने शारीरिक गतिविधियां करना लगभग बंद ही कर दिया है। हर कोई अपना हर काम बैठे-बैठे ही करने की कोशिश करता है, फिर चाहे ऑफिस में हों या फिर घर में। अब लोग समय निकालकर कसरत करने की जगह, कई लोग टीवी देखना या फिर कंप्यूटर पर काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। परिणामस्वरूप शरीर में चर्बी का स्तर बढ़ सकता है।

(तनाव ग्रस्त शख्स भी एक के बाद एक कई बीमारियों से घिरता चला जाता है। शरीर में चर्बी का बढ़ाना भी उन्हीं में से एक है। कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनकी चपेट में आने से वजन बढ़ने लग जाता है। इसके अलावा, किडनी संबंधी समस्या, थायराइड और हार्ट फेल से भी मोटापा बढ़ सकता है।

ये तो कुछ वजह हो गए मोटापे बढ़ने की वजह अब हम बात करेंगे इसे काम कैसे करे।
वजन को तेजी से कम करना भी सही विकल्‍प नहीं है। वजन घटाना एक प्रक्र‍िया है, जिसे समय के साथ-साथ स्‍वस्‍थ तरीके से अंजाम दिया जाना चाह‍िए। अगर आप वजन कम करने के लिए व्‍यायाम करते हैं और मोटापा घटाने के लिए सही डाइट को फॉलो करते हैं तो आप सही और सेहतमंद तरीके से वजन कम कर सकते हैं। पेट पर जमी चर्बी को कम करने के लिए सबसे जरूरी है क‍ि आप अपने आहार को संतुलित करें।

अपने आहार में ऐसी चीजों को शाम‍िल करें जो फाइबर से भरपूर हों। खाने से 30 म‍िनट पहले सलाद लेने से आप पेट पर जमी वसा को तेजी से कम कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ ग्रीन टी या लैमन टी भी कमाल कर सकती हैं। शुगर कम कर दें, शुगर में फ्रक्टोज होता है जो पेट के चारों और फैट बढ़ाता है। कोल्ड ड्रिंक, आर्टीफीशियली फ्लेवर्ड जूस और स्वीट बेवरेज से मोटापे का खतरा 60% तक बढ़ जाता है।

जी हां, वजन के साथ ही साथ पेट पर जमी चर्बी को भी घटाती है अजवाइन। इसके लिए आप अजवाइन का पानी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह पेट की चर्बी कम करने में मददगार होता है। इसके लिए आपको रात भी अजवाइन को एक कप पानी में भिगो कर रखना है और सुबह उठकर उसे खाली पेट पी लेना है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करें , ब्रेकफास्ट अवॉइड करने से भूख ज्यादा लगती है और वजन बढ़ता है। ओटमील, दलिया और हाई प्रोटीन वाला ब्रेकफास्ट पेट का फैट घटाने में हैल्पफुल है।

चलिए अब यहां हम कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज बता रहे हैं। यह व्यायाम आपके सवाल कमर और पेट कम कैसे करें का जवाब है।

शरीर को चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए रनिंग के फायदे हो सकते हैं। दरअसल, दौड़ लगाने से हृदय अच्छे से काम कर पाता है और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, जिससे धीरे-धीरे चर्बी कम हो सकती है।

कमर और पेट कम करने के उपाय में तैराकी भी शामिल है। इससे शरीर में अतिरिक्त जमा वसा कम होने लगता है। तैराकी करने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि शरीर भी बेहतर शेप में आ सकता है।

साइकिलिंग और पैदल चलना बढ़ा हुआ पेट कम करने का अच्छा स्त्रोत है इससे भी शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है। संभव हो, तो तेज कदमों से चलें।

Share It