पुष्कर सिंह धामी का दूसरी बार हुआ उत्तराखंड, आठ विधायक बने कैबिनेट मंत्री।

पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आज देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीआइपी मौजूद रहे।

प्रदेश को अपना मुखिया मिलने के साथ ही आज उत्तराखंड की राजनीति में कुछ मिथक टूटे और कई नए अध्याय भी जुड़े । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्याभिषेक में बुधवार को पीएम मोदी सहित कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। दोपहर 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले मंत्रिमंडल को लेकर असंमजस की स्थिति बनी रही।

सुबह सीएम आवास पर बैठक हुई, जिसके बाद मंत्रिमंडल में आठ नामों को जगह मिलने की पुष्टि हुई। वहीं भाजपा ने पूर्व सीएम बीसी खंडूडी की बेटी रितु खंडूरी को स्पीकर बनाने की घोषणा कर उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। वह प्रदेश की पहली महिला स्पीकर होंगी।

हर सरकार में पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर का ही दबदबा रहा है। हालांकि यहां से सीटें भी ज्यादा है लेकिन प्रतिनिधित्व के लिहाज से इन जिलों के आगे बाकी छोटे जिले हर बार चूक जाते हैं।

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपना लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करते हुए अपनी मां बिसना देवी का आशीर्वाद लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शाम को शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री आवास पर गार्ड आफ आनर दिया।

Share It