पुतिन की दोनों बेटियों को अमेरिका क्यों बना रहा निशाना?

24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से अमेरिका सहित ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और अन्य देशों ने रूस के खिलाफ ढेरों प्रतिबंध लगाया है, जो दिन-ब-दिन और भी गहराता जा रहा है। अमेरिका कई रूसी नेता और अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों पर भी प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दे दी है।

जिसपर क्रेमलिन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी फैसले से हतप्रभ था, वहीं इस कदम को रूस के खिलाफ व्यापक पश्चिमी उन्माद का हिस्सा बताया।

यूएस ट्रेजरी ने पुतिन की बेटियों की पहचान कतेरीना तिखोनोवा और मारिया वोरोन्त्सोवा के रूप में की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कतेरीना एक तकनीकी कार्यकारी अधिकारी हैं जिनका काम रूसी डिफेंस इंडस्ट्री को समर्थन करना है।

मारिया सरकारी जेनेटिक्स रिसर्च प्रोग्राम का नेतृत्व करती हैं जिस पर व्लादिमीर पुतिन व्यक्तिगत रूप से नजर रखते हैं। क्रेमलिन की वेबसाइट के मुताबिक मारिया बड़ी बेटी हैं और उनका जन्म 1985 में हुआ था और कतेरीना 1986 में पैदा हुआ थीं।

पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए अमेरिका ने बताया कि कैटरीना तिखोनोवा एक टेक एक्जीक्यूटिव हैं जो रूसी सरकार और वहां की डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी हुईं हैं।

वहीं, बड़ी बेटी मारिया सरकारी फंडिंग से चलने वाले प्रोग्राम चलाती हैं. इन्हें क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति भवन) से जेनेटिक्स रिसर्च के लिए अरबों डॉलर की मदद मिलती है।

अमेरिका का कहना है कि पुतिन की संपत्ति उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर है और वो इसे छिपा रहे हैं। इसलिए हम उन्हें टारगेट कर रहे हैं।

पुतिन की दोनों बेटियों के बारे में बहुत कम जानकारी मौजूद है। 2015 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा था कि उनकी बेटियां रूस में रहती हैं और यहीं पढ़ाई करती हैं। वो तीन विदेशी भाषा बोलना जानती हैं। पुतिन ने कहा था कि मेरी बेटियां क्या काम करती हैं, इसके बारे में मैं नहीं बताने जा रहा।

इसके पीछे कई कारण हैं और उसमें सुरक्षा कारण सबसे प्रमुख है। वे सम्मान के अपनी जिंदगी जी रही हैं। इससे पहले 2014 में उन्होंने कहा था कि अपने व्यस्त कार्यक्रमों के कारण मैं महीने में सिर्फ एक से दो बार अपनी बेटियों को देख पाता हूं। 

Share It