ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा फैसला घोषित किये है। पीएम ने ट्वीट करते हुए भी इसकी जानाकी सभी के साथ साझा की है। पीएम मोदी भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी खेल रत्न से बदलकर अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न रखे हैं। खेल रत्न अवॉर्ड देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है।
यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उमदा प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार पहली बार 1991-92 में दिया गया था।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव लाया, मुझे देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए।
और इस भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।