पंजाब विधानसभा चुनाव: अमरिंदर सिंह ने पंजाब चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन का किया ऐलान।

जल शक्ति मंत्री और पंजाब में भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को अपनी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन (सेवानिवृत्त) अमरिंदर सिंह के बीच चुनावी गठबंधन को अंतिम रूप देने की घोषणा की। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।

सत्ताधारी कांग्रेस एक बार फिर चुनाव जीतना चाह रही है वहीं, BJP समेत तमाम विपक्षी दल भी तैयारियों में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाह रहे हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपना मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस नामक एक नया संगठन बनाया था।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर ने भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया। अब बीजेपी, अमरिंदर की पार्टी और एक अन्य पार्टी का पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन होगा। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गठबंधन पर चर्चा चलने के संकेत दिए थे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। इस गठबंधन के अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अकाली दस-बसपा का गठबंधन भी मैदान में है।

इस बीच शुक्रवार को नई दिल्ली में कैप्टन अमरिंदर सिंह की केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात हुई। केंद्रीय मंत्री और पंजाब BJP प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावाटी ने कहा, 7 दौर की बातचीत के बाद, आज मैं पुष्टि करता हूं कि BJP और ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने जा रही है।

Share It