पंजाब के नए CM का शपथ ग्रहण समारोह आज:17वें मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान, केजरीवाल कैबिनेट समेत मौजूद रहेंगे शपथ ग्रहण समारोह में।

आज पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि 3 करोड़ पंजाबियों को एक साथ भगवंत मान के साथ सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। आप के विशेष समारोह में आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान।

आप पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ। वे दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शपथ लेंगे और शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में भव्य समारोह होगा।

करीब 13 एकड़ में पंडाल लगाया गया है, जिसमें 3 मंच बनाए गए हैं। आज पंजाब AAP अध्यक्ष भगवंत मान प्रदेश के 17वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। खटकर कलां में सीएम मनोनीत भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर लोगों का आना शुरू हो गया है।

मान ने राज्य के लोगों को समारोह के लिए आमंत्रित किया था, जिसमें पुरुषों से ‘बसंती (पीली)’ पगड़ी और महिलाओं को इसके लिए पीला ‘दुपट्टा’ पहनने का आग्रह किया गया था।

पहली बार ऐसा हुआ है कि सार्वजनिक स्थान पर मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। सिर्फ भगवंत मान शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा। इस समारोह में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुरुष बसंती रंग की पगड़ी और महिलाएं इसी रंग का दुपट्‌टा या चुन्नी ओढ़कर खटकड़ कलां पहुंचेंगे।

Share It