छोटे पर्दे के बाद बॉलीवुड की ओर रुख करने वाली नेहा शर्मा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। भले ही अपने अभिनय के दम पर वह कोई खास मुकाम हासिल न कर पाई हों, लेकिन उनके स्टाइलिश अंदाज ने हमेशा ही लोगों को ध्यान खूब खींचा है।
आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। जहां तक सोशल मीडिया की उपस्थिति का सवाल है, उनकी फैन्डम और लोकप्रियता देश के अन्य लोकप्रिय फिल्म सितारों की पसंद के बराबर है।

नेहा शर्मा अक्सर ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले नेहा शर्मा ने अपनी ये मोनोक्रोम तस्वीर फैंस के साथ शेयर की थी।
फोटो में देखा जा सकता है कि है कि Neha Sharma ने डेनिम और ब्रा के ऊपर ओवरसाइज शर्ट पहने फैंस को टीज करती दिखाई दी थी।

वहीं अब एक्ट्रेस ने लहंगा चोली और नेट के दुपट्टे में अपना हुस्न दिखाते हुए ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, ‘सादगी में भी कयामत की अदा होती है।’ एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ-साथ उनके इस कैप्शन के भी खूब चर्चे हो रहे हैं। नेहा ट्रेडिशनल लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाती दिखाई दे रही हैं.
नेहा शर्मा का लहंगा सेट डिजाइनर जोड़ी दृष्टि और ज़हाबिया ने बनाया है। यह पर्निया की पॉप-अप शॉप पर उपलब्ध है और इसकी कीमत ₹39,200 है।