अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने आज सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया। निक को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए, प्रियंका ने लिखा, “हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है।
हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।”
बता दें कि हमें एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका की बेटी का जन्म लॉस एंजेलिस के बाहर दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में शनिवार को हुआ था। यहां पर निक-प्रियंका की बेटी तब तक रही जब तक वो घर जाने के लिए स्वस्थ नहीं हो गई।
कपल कथित तौर पर अप्रैल महीने से अपने बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। यहां तक कि प्रियंका ने मातृत्व को गले लगाने के लिए अपने प्रोजेक्ट का भी काम जल्द खत्म कर लिया था।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक की अफवाहों को हवा मिली थी। जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नाम के आगे से ‘चोपड़ा जोनास’ को हटाया था।

इस अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा था, ‘मुझे नहीं पता! मैं चाहती थी कि यूजर नेम मेरे ट्विटर से मेल खाए। मुझे यह वास्तव में मनोरंजक लगता है कि सब कुछ लोगों के लिए इतनी बड़ी बात बन जाती है! यह सोशल मीडिया है, दोस्तों। बस शांत हो जाओ!’
बता दें कि प्रियंका के गुड न्यूज ने के साथ एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसको देख फैंस अब कह रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने पहले इशारे-इशारे में कह दिया था कि सबसे पहले वो बिटिया की मां बनेंगी। इस वीडियो में प्रियंका एक इंटरव्यू में कह रही हैं, ‘मैं अपनी बेटी, अपने बच्चों के लिए अगली पीढ़ी से प्यार करूंगी’।
इस वीडियो को लोग अब काफी पसंद कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने मां बनने को लेकर आज से 2 महीने पहले हिंट दिया था। पति निक जोनस के नेटफ्लिक्स पर आए रोस्ट शो में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वो एक्सपेक्ट कर रही हैं। ये बात और है कि प्रियंका ने अपनी बात को घुमा दिया था।
जब कोई जोड़ा सरोगेसी का विकल्प चुनता है, तो लोग यह सोचने लगते हैं कि उनमें से एक को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। हालांकि लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। अंग्रेजी वेबसाइट मिरर के मुताबिक प्रियंका को फर्टिलिटी की कोई समस्या नहीं है। प्रियंका और निक कोई ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी, उन्हें बच्चा पैदा करने से रोक। लेकिन प्रियंका अब 39 साल की हो गई हैं, इसलिए यह आसान भी नहीं था।