नवजोत सिंह सिद्धू चरणजीत सिंह चन्नी के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर राहुल गांधी की भी तारीफ की !

नवजोत सिंह सिद्धू चरणजीत सिंह चन्नी के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें एक अद्भुत व्यक्ति करार दिया। इतना ही नहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए चन्नी के नाम पर मुहर लगाने के लिए सिद्धू ने राहुल गांधी की भी तारीफ की कहा राहुल गांधी ने इतिहास रच दिया है (पंजाब में पहला दलित सिख सीएम बनाकर)।

एक अद्भुत व्यक्ति ने आज पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने जनहित के मामलों पर काम करना शुरू कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि राहुल गांधी ने न केवल एक मुख्यमंत्री नियुक्त किया है, बल्कि लोगों को आशा दी है और संविधान का सम्मान किया है। यहां तक ​​कि नए मुख्यमंत्री ने भी लोगों से किए गए वादों पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

वहीं इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू ने राजभवन में पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी थी। इधर, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ के बाद मीडिया से बात की, जहां उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ है।

हम केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना का निवेदन करते हैं। यह आम आदमी की सरकार है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में बहुत अच्छा काम किया है। कांग्रेस ने आम आदमी को मुख्यमंत्री बनाया है। मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं। हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे।

Share It