साक्षी सिंह धोनी आज यानी 19 नवंबर 2021 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। धोनी इस समय अपने परिवार के साथ रांची में हैं।
साक्षी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साक्षी केक काटती नजर आ रही हैं, जबकि धोनी उनके साथ खड़े हैं. धोनी और साक्षी ने जुलाई 2010 में शादी की थी। दंपति की एक बेटी, जीवा है। साक्षी इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय भारतीय हस्तियों में से एक है। वह अक्सर मैदान पर धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को प्रमोट करते हुए नजर आती हैं।

साक्षी के इंस्टाग्राम पर करीब 45 लाख फॉलोअर्स हैं। साक्षी से धोनी की पहली मुलाकात 2007 में एक होटल में हुई थी। साक्षी और धोनी को अक्सर बचपन का दोस्त कहा जाता है।
दोनों के पिता दोस्त थे। एक इंटरव्यू में साक्षी ने कहा था, “अक्सर लोग कहते हैं कि मैं और माही बचपन के दोस्त हैं. हमारे परिवार वाले भी दोस्त हैं। मगर हमारे बीच सात साल का अंतर हैं और हम बचपन के दोस्त नहीं हैं। मैं शादी के बाद पहली बार रांची 7 जुलाई 2010 को माही के बर्थडे पर ही गई थीं।”
साक्षी और माही ने देहरादून में एक दूसरे का हाथ थामा था और इसके बाद साक्षी पहली बार रांची आईं थी।