प्यार भी एक अलग तरह का रोग ही है। बिहार के सीतामढ़ी जिले में नवनिर्वाचित महिला मुखिया ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे लेकर अब पूरा गांव परेशान है। बिहार के सीतामढ़ी में महिला मुखिया प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
4 महीने पहले वह निर्वाचित हुई 38 साल की इस महिला को तीन संतान हैं। वे स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। हालांकि पति का आरोप है कि उनकी पत्नी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उसने इसको लेकर कन्हौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मुखिया नौ मार्च से ही लापता है। मुखिया की कुर्सी को लात मारकर महिला प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद पंचायत के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कन्हौली थाना क्षेत के खोपराहा पंचायत के लोगों ने पंचायत चुनाव में अपना कीमती वोट देकर महिला रेखा देवी को मुखिया बनाया था।
ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया पति से उन्हें जानकारी मिली की रेखा देवी अपने मुखिया पद और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई है। रेखा देवी के फरार होने के बाद गांव में आक्रोश है।
घटना के बाद मुखिया पति ने गांव के ही दो भाइयों पर शादी की नीयत से अपनी मुखिया पत्नी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया है। गांव के लोगों का कहना है कि मुखिया को एक युवक से प्यार था। इस कारण नौ मार्च को दोनों घर छोड़कर साथ भाग निकले।
उसके बच्चे भी बालिग हो चुके हैं और बच्चों की शादी की जगह अपनी ही शादी रचाने के लिए फरार हो गई। महिला मुखिया के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सबसे बड़ा पुत्र 21 वर्ष का है, जो पटना में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा है, दूसरी बेटी है, जो मैट्रिक कर रही है। वहीं एक बेटा नौवीं का छात्र है। महिला का पति शिक्षक है।
रेखा देवी पिछले 9 मार्च को सुबह अपने घर से निकली और गायब हो गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद मुखिया पति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग के मामले को उजागर करते हुए गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल महिला मुखिया का मोबाइल स्वीच ऑफ है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है।