टोक्यो ओलंपिक 2020: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार !

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (23 साल की युवा) भारत के लिए बड़ा इतिहास रचने की कगार पर पहुंच गयी हैं। अदिति अशोक ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ के तीसरे दौर में तीन अंडर 67 का कार्ड बनाकर दूसरे स्थान पर कब्जा किया और गोल्फ में देश के पहले स्वर्ण पदक की रेस में मजबूत दावेदारी बरकरार हैं।

किसी ने भी नहीं सोचा था कि अदिति ऐसा शानदार प्रदर्शन करेंगी, लेकिन उन्होंने सभी को चौंका दिया है। अगर वह पहले नंबर पर रहती हैं, तो व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिनव बिंद्रा के बाद भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक होगा.अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर है। अमेरिका की नैली कोरडा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया।

Share It