जेपी आंदोलन के मजबूत स्तंभ बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह ​का हुआ निधन !

बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह ​का निधन मंगलवार (3 अगस्त) को हो गया। 77 वर्षीय मिथिलेश कुमार सिंह का निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ है। वो राम सुन्दर दास के मंत्रिमंडल में कार्मिक मंत्री भी रहे थे। उन्होंने 1974 के जेपी आंदोलन में हिस्सा लिया था।77 वर्षीय मिथिलेश कुमार सिंह का निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ है।

उनके निधन पर अस्पताल मे मौजूद पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह प्रो. राम जतन सिन्हा, विक्रम कुंवर, अशोक कुमार सिंह और श्याम रजक के साथ उनके अनेक सहकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Share It