जानेमाने अभिनेता और लेखक शिव कुमार सुब्रह्मण्यम का कल मुंबई में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे। उन्हें “परिंदा”, “1942: ए लव स्टोरी” और “चमेली” जैसी फिल्मों से प्रसिद्धि मिली। आज उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।
फिल्म मेकर हंसल मेहता ने ट्वीट करके शिव कुमार सुब्रह्मणन के निधन पर दुख जताया है। हंसल मेहता ने ट्वीट कर लिखा-”बहुत ज्यादा दु:ख के साथ आपको सूचित करना चाहता हूं कि इंसान के रूप में रही सबसे प्रतिष्ठित और महान आत्माओं में से एक-हमारे प्यारे शिव सुब्रह्मण्यम हमें छोड़ कर चले गए हैं।
वह अविश्वसनीय रूप से टैलेंटेड थे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से और साथ ही प्रोफेशनल रूप से बहुत प्यार और सम्मान मिला था।’