उन्नाव:- उन्नाव जनपद में 23 फरवरी को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए 2656 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी और तीन कर्मी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल कराने के लिए 14 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। सभी कर्मियों को आज सुबह आठ बजे तक पोलिंग बूथों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मियों को बूथों तक ले जाने के लिए अधिग्रहीत वाहनों को नार्मल स्कूल मैदान में खड़ा कराया गया। इसके बाद 700 वाहनों को अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र भेज दिया गया। वहीं सोमवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार बंद हो गया। जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों से कहा कि अब जनसभा और रोड-शो नहीं होंगे।