जनपद उन्नाव में मुर्तजानगर के जंगलों में मिला अज्ञात महिला का शव

उन्नाव:- जनपद उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर के जंगलों में आज एक अज्ञात महिला के शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों एवं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुँची दही थाना पुलिस ने महिला के शव को शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर कोई ज्वलनशील पदार्थ भी डाला है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पायेगा। डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है।

जनपद उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर स्थित वन विभाग के जंगलों में आज देर शाम पुलिस को एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है उसका शव मिलने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव देखने के बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला का शव सात से आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला का चेहरा किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाने की भी आशंका जताई जा रही है हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए ऐसा कदम उठाए जाने की ग्रामीणों में चर्चा है। पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर भी उन्नाव के लोगों से अपील कर रही है। महिला का रंग सांवला लंबाई लगभग पाँच फीट मेहरून रंग का सूट सफेद व काले फुल डिजाइन के साथ ही गले में काले रंग का ताबीज पहने हुए हैं। हाथों में दो-दो सुनहरे कड़े हैं। पुलिस ने फिलहाल महिला के शव को उन्नाव के मोर्चरी में रखवा दिया है।

Share It