हाल ही में राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज को शेयर किया है। आपको बता दें,अपनी सगाई सेरेमनी में राजकुमार राव अपने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज करते दिखाई दिए थे। अब उनकी शादी की तस्वूी सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खीच रही है।

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये शादी उनके परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच चंडीगढ़ में हुई। अब उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने सोशल मीडिया पेज से शेयर किया है।
जिसमें वह एक दूसरे के होने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। जहां एक ओर राजकुमार सच के राजकुमार दिख रहे हैं। वही शादी के जोड़े में पत्रलेखा किसी रानी से कम नजर नहीं आ रही हैं। 11 साल की दोस्ती, प्यार और रामोंस के बाद आखिरकार राजकुमार और पत्रलेखा ने हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर की दोपहर को धूमधाम से शादी की। इसके बाद शाम को भव्य रिसेप्शन पार्टी भी रखी। उनकी रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की।
अब राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। कुछ तस्वीर में बॉलीवुड का यह स्टार कपल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ नजर आ रहा है।
कई सोशल मीडिया यूजर्स और इन दोनों कलाकारों के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार 13 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई की। इसके बाद 14 नवंबर को मेंहदी और संगीत समारोह हुआ। सोमवार 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी कर ली है।