खुशखबरी, सरकारी नौकरियों में भर्ती की आयु सीमा 6 साल बढ़ाई गई: ओडिसा सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी है।

ओडिसा सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दी है। यह छूट वर्ष 2021 और 2022 में जारी भर्ती विज्ञापनों और वर्ष 2023 में जारी होने वाले भर्ती विज्ञापनों पर ही लागू होगी।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सरकार के संज्ञान में आया है कि अपरिहार्य कारणों से भर्ती प्रक्रियाओं में देरी हो रही है जिसके कारण आवेदकों की आयु समाप्त हो जाती है और उन्हें भर्ती परीक्षा में भाग लेने के पर्याप्त अवसर नहीं मिलते हैं।

इन विसंगतियों के मद्देनजर सरकार ने केवल कैलेंडर वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान दिये गये अथवा दिये जाने वाले भर्ती विज्ञापनों के तहत सरकारी सेवा में प्रवेश के लिए अधिकत आयु सीमा को 32 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष किया है।

Share It