खट्टर का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हुआ लाठीचार्ज !

पुलिस ने किसानों पर शनिवार को लाठीचार्ज किया गया है। दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेजी से चल रहा है। इस बीच एक बार फिर हरियाणा में किसानों का आंदोलन रफ्तार पकड़ने लगा है। हरियाणा में भाजपा नेताओं को मीटिंग में जाने से रोकने की कोशिश कर रहे किसानों पर शनिवार को लाठीचार्ज किया गया है।

करनाल में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजी। क्योंकि किसानों ने भाजपा नेताओं को रोकने की योजना बनाते हुए टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी को बंद कर दिया था। यहां पर करनाल के घरौड़ा में टोल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के एक कार्यक्रम के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया।

दरअसल, करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे। इस बात की खबर लगते ही किसान वहां पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसके बाद किसानों को वहां से हटाने के लिए हरियाणा पुलिस ने लाठी चार्च किया है। पुलिस के इस रवैये से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने शाम 5 बजे तक सभी टोल और हाईवे का घेराव करने की अपील की है।पुलिस ने किसानों पर बेरहमी से मारा उनके सफेद कुर्तों पर खून का लाल रंग चढ़ गया है।

राहुल गांधी ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, “फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का”

Share It