कंडोम बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी की बिक्री में पिछले 2 साल में 40 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने पहले अनुमान लगाया था कि कोरोना काल में लोग तमाम बंदिशों की वजह से घरों में रहेंगे, जिससे उसके कंडोम की सेल्स बढ़ेगी।
कंपनी ने सोचा था कि सेल्स में डबल डिजिट में तेजी देखने को मिलेगी, जबकि हुआ उल्टा और उसकी सेल्स में तगड़ी गिरावट आ गई। कंपनी का कहना है कि पिछले 2 साल में उनकी बिक्री में 40% की गिरावट आई है।
कंपनी के PRO का कहना है कि लॉकडाउन और कोरोना जैसे समय में भी लोग घरों में रहने के बाद भी कंडोम का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कारेक्स कंपनी की ओर से कहा गया कि कंडोम की बिक्री घटने के बाद वे अब मेडिकल ग्लब्स तैयार कर रहे हैं।
कंपनी ने कहा कि हमें भी इस बात से आश्चर्य हो रहा है कि लोग कंडोम नहीं खरीद के ग्लब्स खरीद रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि है स्वाभाविक है कि कोरोना काल में ग्लब्स की मांग बढ़ी है। दूसरी ओर इस बात का ज्यादा आश्चर्य है कि प्रोटेक्शन यानी के कंडोम के बिना सेक्स करना पसंद कर रहे हैं जो कि काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
बता दें कि कंपनी मलेशिया की है जो दुनिया में पांच में से एक कंडोम तैयार करती है। कंपनी के BHD मुख्य अधिकारी गोह मिआह किआट ने इस संबंध में बात करते हुए जानकारी दी है। कारेक्स हर साल 5 अरब से ज्यादा कंडोम बनाती है और इसका दुनिया के 140 देशों में निर्यात किया जाता है।
बिक्री में गिरावट का असर यह है कि कारेक्स के शेयर में भी पिछले दो साल में 18 फीसदी की गिरावट आई है। मलेशिया के बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स में भी 3.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।