नित नए रिकॉर्ड बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेज गति से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। शुक्रवार को पहली बार देश में एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज, देश में कोरोना महामारी के खिलाफ तेज गति से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है।
देश में 62.29 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं, 27 अगस्त को पहली बार एक दिन में 1 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। देर रात एक करोड़ से अधिक डोज का आंकड़ा पार कर देश ने इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को बधाई दी है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश में एक दिन में 1 करोड़ से अधिक नागरिकों को टीका लगाया गया हो।
भारत ने कल एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज लगाकर एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।