एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह और संघ की जमकर तारीफ की। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नर्मदा यात्रा पर लिखी किताब के विमोचन के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और RSS की जमकर तारीफ की। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान उन्हें सरकार और संघ की तरफ से काफी सहयोग मिला था।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह अमित शाह और संघ दोनों के ही सबसे बड़े आलोचक हैं, लेकिन यात्रा के दौरान दोनों से मिले सहयोग को वह भूल नहीं सकते।
दरअसल गुरुवार को दिग्विजय सिंह के नर्मदा परिक्रमा के अनुभवों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन के मौके पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा के दिनों को याद करते हुए कहा कि एक बार हम रात करीब 10 बजे के आसपास गुजरात में अपने स्थान पर पहुंचे।
आगे उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि हमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आदेश मिले हैं और उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा के दौरान पूरा सहयोग किया जाए और उन्हें कोई समस्या ना हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि उस दौरान गुजरात में चुनाव चल रहे थे लेकिन उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि उन्हें किसी तरह की समस्या ना हो जिसके बाद अधिकारियों ने हमारे लिए पहाड़ में भी रास्ता खोजा और भोजन की व्यवस्था की।
इस दौरान उन्होंने यह भी कि वे अमित शाह के सबसे बड़े आलोचक रहे हैं और आज तक वे अमित शाह से नहीं मिले हैं, लेकिन वे उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।