राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलावर को कई राज्यों में नए राज्यपाल बनाए. कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच अचानक हुए इस परिवर्तन से सियासत में खलबली मच गई। सूत्रों के मुताबिक, देश के कुछ राज्यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्यों में भेजा गया है जबकि कुछ नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
नए राज्यपालों की नियुक्ति लिस्ट में सबसे पहले नंबर है केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है। दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के बीजेपी नेता डॉ. हरि बाबू कंभमपति है, जिन्हें मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। तीसरे नंबर पर गुजरात बीजेपी के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल है, जिन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। चौथे नंबर पर गोवा के बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर है, जिन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।
अब हम उन राज्यपालों की बात करते हैं जिनका ट्रांसफर किया है: इसमें पहले नंबर पर मिजोरम के राज्यपाल राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई है, जिन्हें अब गोवा का राज्यपाल नियुक्त कि गई। दूसरे नंबर पर हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य है, जिन्हें अब त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त कि गई। तीसरे नंबर पर है त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस, जिनका ट्रांसफर कर उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त कि गई। चौथे नंबर पर हैं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जिनका तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त कि गई।