कंगना रनौत के विवादित बयान के खिलाफ NSUI मुंबई का विरोध, पद्म श्री पुरस्कार वापस लेने की मांग !

कंगना रनौत ने बीते गुरुवार को कहा था कि भारत को ‘असली आजादी’ 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई, वहीं 1947 में देश को जो स्वतंत्रता मिली थी वह ‘भीख’ में मिली थी।

कंगना रनौत के विवादित बयान के खिलाफ NSUI मुंबई का विरोध, पद्म श्री पुरस्कार वापस लेने की मांग।

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में हैं। कंगना रनौत ने फिर से विवादित बयान दिया है और आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं।

मुंबई में कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई (NSUI) ने कंगना रनौत के घर के बाहर प्रदर्शन किया है और उनसे पद्मश्री अवॉर्ड वापस लेने की मांग की है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सिलेब्स को भी कंगना रनौत का बयान पसंद नहीं आया है।

Share It