पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों (Punjab Election) पर चुनाव एक चरण में 14 फरवरी को चुनाव होगा। लेकिन पंजाब में किसकी सरकार बनने जा रही है। कौन है जनता की पहली पसंद? इस सर्वे में आपको सब कुछ जानने को मिलेगा।
इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) हर बार से 1997 से लेकर पिछले साल तक पंजाब में भाजपा (BJP) हमेशा अकाली दल के साथ गठबंधन में रही है। पिछले साल तीन कृषि कानूनों को लेकर यह सियासी गठबंधन टूट गया। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश की राजनीति में हाशिये पर चली गई।
नौबत यहां तक आ गई कि भाजपा के नेताओं का लोग विरोधस्वरूप घेराव तक करने लगे। लेकिन जनवरी के बाद फिर से हालात में बदलाव आ रहा है। पांच जनवरी के दिन फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जब दौरे पर थे, तब उनके काफिले को रोका गया था। यह भाजपा के लिए पंजाब में टर्निंग प्वाइंट बन गया।
इसके बाद दिनो दिन भाजपा पंजाब में मजबूत होती चली गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि 4020 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। भाजपा के प्रति पंजाब के नेताओं का रुझान भी बढ़ा है। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के पंजाब लोक कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल संयुक्त सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी भी भाजपा के साथ आ गई है।
लोक इंसाफ पार्टी के बैंस बंधू भी भाजपा से समझौता कर सकते हैं। दूसरे दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। साप्ताहिक सर्वे के अनुसार पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। लेकिन बाजी आप के हाथों जाती दिख रही है।
बात अगर वोट प्रतिशत की करें तो आम आदमी पार्टी के खाते में 40.32% वोट जाता दिख रहा है तो वहीं कांग्रेस को 34.82% वोट मिलता दिख रहा है। अकाली दल को 16.83% तो वहीं बीजेपी+कैप्टन के गठबंधन को 4.64% वोट जाता दिख रहा है। पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है।