67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन विज्ञान भवन में आज सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं को उपराष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया । सोमवार सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है।
मनोज बाजपेयी, कंगना रणौत और धनुष को बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला।
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे के निर्देशक नितेश तिवारी को सम्मानित किया गया। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा मार्च 2021 में की गई थी।
कंगना रनौत को फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए ये पुरस्कार मिला है। धनुष और मनोज बाजपेयी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर अवार्ड दिया गया है।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक को मिला है। सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। रजनीकांत ने इस अवॉर्ड के मिलने पर खुशी जताई है। सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान विज्ञान भवन में मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।
मनोज वाजपेयी को भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित ड्रामा फिल्म में मनोज वाजपेयी की भूमिका को लेकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।
साउथ अभिनेता विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उन्हें तमिल फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के लिए सम्मानित किया गया, जो 29 मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। त्यागराजन कुमार राजा ने फिल्म को निर्देशित किया था।
महर्षि’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। आनंदी गोपाल को सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।