उपचुनाव परिणाम 2021 लाइव अपडेट: महाराष्ट्र के बाहर शिवसेना की पहली जीत; हुजूराबाद में बीजेपी की जीत !

तीन लोकसभा और विभिन्न राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए डाले गए मतों की अब तक की गणना में कहीं उलटफेर नजर आ रहा है तो कहीं सत्ताधारी दल बाजी मारते दिख रहे हैं। देश में आज तीन लोक सभा सीट और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए।

इन नतीजों में कांग्रेस को कहीं नुकसान उठाना पड़ा तो कहीं उसे फायदा हुआ तो वहीं भाजपा सहित एनडीए को भी संतोषजनक नतीजे प्राप्त हुए। कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सिन्डगी सीट पर जीत दर्ज की, लेकिन हंगल में वह कांग्रेस से हार गयी।

असम में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसकी सहयोगी यूपीपीएल ने पांचो सीट पर जीत हासिल की। मध्यप्रदेश की जोबट विधानसभा सीट से उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुलोचना रावत विजयी रही हैं।

सत्तारूढ़ दल ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली है। पृथ्वीपुर सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार शिशुपाल यादव ने जीत हासिल की। मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने जीत हासिल की।

दादरा और नगर हवेली उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार महेश गामित को हराकर शिवसेना ने मंगलवार को महाराष्ट्र के बाहर अपनी पहली जीत का जश्न मनाया। इस बीच, भगवा पार्टी ने कर्नाटक में सिंदगी विधानसभा क्षेत्र जीता, लेकिन 30 अक्टूबर को हुए उपचुनावों में कांग्रेस से हंगल सीट हार गई।

Share It