उन्नाव सांसद साक्षी महाराज बोले हिजाब पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाने का कानून बनना चाहिए

उन्नाव:- उन्नाव जनपद के सांसद साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। सांसद साक्षी महाराज का दावा है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। गदनखेड़ा मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 2017 से ज्यादा सीटों पर जीत रही है। 2017 में योगी आदित्यनाथ को जो जनादेश मिला था, इस बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, हो सकता है 350 तक आंकड़ा चला जाए। प्रदेश में योगी फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। चुनाव में हिजाब के मुद्दे पर कहा कि ये मुद्दा तो विपक्ष लेकर आया है। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरे देश में हिज़ाब पर प्रतिबंध लगाने का क़ानून बनना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी में जिसमें भी दम हो आने वाले 2024 में मेरे सामने आकर चुनाव लड़ लें।

Share It