उन्नाव:- जनपद उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र में देर रात होली मिलन का समारोह भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री के घर पर चल रहा था। इसी दौरान आरोप है कि कुछ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके दरवाजे पहुंचे और विवाद करने लगे जिसका उन्होंने विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई की है और फायरिंग भी की है। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं और चार की हालत गंभीर है। घायल होने वाले लोग जिला मंत्री के लोग बताए जा रहे हैं। घायलों को सीएचसी पुरवा भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर सीओ पुरवा पंकज सिंह मौरावा असोहा तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर गुस्साए लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दिया फिलहाल पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया है सीओ पंकज सिंह गहनता से जांच पड़ताल में जुटे है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमियानी के रहने वाले एक समाजवादी पार्टी के नेता जोकि वर्तमान समय में ग्राम प्रधान हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री के घर पर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोप है कि रजनीश वर्मा अपने साथी सुरेंद्र शिव करण, रामकरण, पीयूष के साथ उनके घर पर पहुंचे और पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसका मौजूद लोगों ने विरोध किया तो उन लोगों ने जमकर पिटाई शुरू कर दी और घर के दरवाजे पर फायरिंग भी की। मारपीट में विनीत, आशीष, अंकित, कपिल सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।