उन्नाव:- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार जनपद उन्नाव में भाजपा ने छह सीटों पर कब्जा किया है। उन्नाव सदर से पंकज गुप्ता, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, सफीपुर से बम्बालाल दिवाकर, मोहान से ब्रजेश कुमार रावत, भगवंतनगर से आशुतोश शुक्ला, पुरवा से अनिल सिंह ने जीत दर्ज की है। इतिहास में अब तक भाजपा ने उन्नाव में इतनी सीटों पर कभी काबिज नहीं रही अगर बात की जाए उन्नाव के पुरवा विधानसभा की तो आजादी के बाद से अब तक कोई भी भाजपा का प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर एक बड़ा इतिहास लिख दिया है। अनिल सिंह ने भाजपा को एक बड़ा इतिहास बना कर दिया है। जहां वर्षों से बीजेपी को यहां पर हार का सामना करना पड़ता था। प्रचंड वोटों के साथ अनिल सिंह ने जीत दर्ज की है। 2017 के चुनाव में अनिल सिंह बसपा से विधायक बने थे और कुछ ही दिन बाद भाजपा में आ गए थे। पुरवा से कांग्रेस मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा इमरान राणा मैदान में थी। वही चार बार से विधायक रहे समाजवादी पार्टी से उदयराज यादव भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह को टक्कर दे रहे थे। हजारों वोटों से भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पुरवा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।