उन्नाव में चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान के घर दबंगों ने देर रात किया हमला

उन्नाव:- जनपद उन्नाव में अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनापुर गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते दबंगों ने ग्राम प्रधान के घर पर चढ़ाई कर हमला कर दिया। जिससे प्रधान पक्ष के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष में भी दो लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान के घर पर दबंगों ने शुक्रवार देर रात धावा बोलकर हमला कर दिया। जिसमें ग्राम प्रधान अजय पुत्र जयपाल राम की बहन नीलम पत्नी विष्णु, विद्या प्रकाश पुत्र मुकेश चंद्र सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए तो वही दूसरे पक्ष के गुड्डन, विक्रम घायल बताए जा रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दबंगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब तक ग्राम प्रधान के पक्ष के लोग कुछ समझ पाते तब तक उन्हें लहूलुहान कर दिया। उक्त संदर्भ में ग्राम प्रधान का कहना है चुनावी रंजिश के चलते त्यौहार के समय दबंगों द्वारा हमला किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। जिसमें महेश की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उक्त संदर्भ में नवाबगंज चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share It