उन्नाव:- उत्तर प्रदेश का उन्नाव जनपद जो साहित्य और महान क्रांतिकारियो की नगरी के रूप में जाना जाता है जहाँ कवि निराला और क्रांतिकारी अमर शहीद गुलाबसिंह लोधी की जन्मस्थली भी है। उन्नाव जनपद में कुल छह विधानसभा क्षेत्र है।
आजादी के बाद से उन्नाव जनपद में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में चार विधायक जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं जिसमें भगवती सिंह विशारद ने सबसे पहले भगवंतनगर विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाई थी। वह इस सीट से सात बार विधायक रहे। वह 1957 में पहली बार विधायक बने थे हालांकि दूसरे चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 1967 में फिर वह विधायक चुने गए। भगवती सिंह विशारद ने 1967, 1969 और 1974 में लगातार तीन बार विधायक बने। वह इसी सीट से 1980, 1985 और 1991 में भी विधायक बने थे।
तो वही हड़हा विधानसभा सीट से सच्चिदानंद बाजपेयी 1980 से 1989 के चुनाव में लगातार तीन बार विधायक चुने गए। पुरवा विधानसभा सीट से हृदयनारायण दीक्षित ने भी जीत की हैट्रिक लगाई थी। वह 1985, 1989 और 1991 और 1993 में लगातार चार बार विधायक बने और 2017 के विधानसभा चुनाव में भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और विधानसभा अध्यक्ष बने। इसी विधानसभा सीट से उदयराज यादव ने भी लगातार चार बार विधायक बने। वह 1996, 2002, 2007 और 2012 में विधायक बने। सफीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले सुंदरलाल 1985, 1989 और 1991 में लगातार तीन बार विधायक बने।