उन्नाव:- जिलाधिकारी उन्नाव रवींद्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट व कलेक्ट्रेट में स्थित अन्य विभागों की उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन किया गया। जिसमें खनन विभाग से अमित रंजन (खनन निरीक्षक), अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग से ममता हासानंदानी, तनुजा भारती (स०व०नि०),जूहनून अहमद (अनुसेवक), सहायक अभिलेख कार्यालय से राकेश कुमार शर्मा (सर्वे लेखपाल), अभिषेक त्रिपाठी (सर्वे लेखपाल), आदर्श कुमार खरे (सर्वे लेखपाल), गणेश कुमार (सर्वे लेखपाल), विनय साहू (सर्वे लेखपाल), रमाकांत यादव (सर्वे लेखपाल), जिला सूचना कार्यालय से उज्जवल धुरिया (सिनेमा ऑपरेटर), जिला भूमि अध्याप्ति कार्यालय से गोपाल शुक्ला (वरिष्ठ सहायक), दीपक कुमार (लेखा सहायक), विश्वनाथ यादव (कनिष्ठ सहायक), कुमारी पारुल सिंह (कनिष्ठ सहायक), रामभुलराम (अमीन), पूजा रानी (अमीन), राजंद्रे चौधरी (अमीन), भूलेख कार्यालय से सुश्री रिचा श्रीवास्तव (अपर सांख्यिकी अधिकारी), खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से कामद शुक्ला (खाद्य निरीक्षक) अनुपस्थित पाए गए। जिस कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का आज दिनांक 18 अप्रैल 2022 का एक दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया है। इसके अतिरिक्त जिला अल्पसंख्यक व वक्फ कार्यालय के उपरोक्त कर्मचारियों के दिनांक 07 अप्रैल 2022 व आज दिनांक 18 अप्रैल 2022 को अनुपस्थित होने के कारण जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उन्नाव को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने हेतु अलग से आख्या जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।