उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक बार फिर पूर्ण बहुमत का अनुमान।

उत्तर प्रदेश में सोमवार अंतिम चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही सभी राज्यों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। चुनाव के बाद अब 10 मार्च को नतीजे सामने आएंगे। मतगणना से पहले एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं।

यूपी में सरकार किसकी बनेगी ये 10 मार्च को पता चलेगा, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल से कुछ रुझान सामने आ रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग चैनल और एजेंसियां अपना एग्जिट पोल पेश कर रही हैं। न्यूज 18 पर दिखाए गए पोलस्ट्रैट के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा की बहुतम से सरकार लौट रही है।

वहीं समाजवादी पार्टी बहुमत से काफी पीछे रह सकती है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ वापस लौट सकते हैं। पिछले 3 चुनावों में इन 54 सीटों का एनालिसिस करें तो पता चलता है कि जब-जब वोट प्रतिशत बढ़े तो उस समय के विपक्षी दलों को फायदा हुआ।

2017 में 1.6% वोटिंग बढ़ने पर भाजपा को यहां 25 सीटों का फायदा हुआ था। 2017 में 59.56% वोटिंग हुई तो भाजपा को इन 54 सीटों में से 29 पर जीत मिली थी, जबकि 2012 में 57.93% वोटिंग हुई थी। तब भाजपा को इन 54 सीटों में से महज 4 सीटें मिली थीं। यानी 2017 में 1.6% वोटिंग बढ़ने पर भाजपा को 25 सीटों का फायदा हुआ था।

सपा को 2012 में इस इलाके में 34 सीटें मिली थीं। 2017 में महज 11 सीटें मिलीं, यानी 1.6% वोटिंग बढ़ने पर सपा 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2017 में बसपा को 6 और कांग्रेस को 0 सीट मिली। बसपा को 1 और कांग्रेस को 3 सीटों का नुकसान हुआ।

एग्जिट पोल अनुमान

बीजेपी के खाते में 262 से 277 सीटें मिल सकती है। सपा के खाते में 119 से 134 सीटें मिल सकती है। बहुजन समाजवादी पार्टी के खाते में 07 से 15 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र 4 सीटें मिलती दिख रही है।

Share It