उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा सौंप दिया !

राज्यपाल के सचिव बीके संत का कहना है कि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (फाइल तस्वीर में) ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने बतया कि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व्यक्तिगत कारण के चलते इस्तीफा दिया है। हाल ही में बेबी रानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं।

बेबी रानी मौर्य को 21 अगस्त, 2018 को उत्तराखंड की 7वीं राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 26 अगस्त को उत्तराखंड के राजभवन में एक समारोह के दौरान शपथ ली। उन्हें जुलाई 2018 में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य बनाया गया था। उन्हें अगस्त 2018 में उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कृष्ण कांत पॉल का स्थान लिया था। वह मार्गरेट अल्वा के बाद उत्तराखंड की राज्यपाल के रूप में सेवा करने वाली एकमात्र दूसरी महिला बनीं, जो 2009 में पहली बार थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था।

दो दिन पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद से ही उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज होने लगी थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं। वहीं, अब प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Share It