मनोरंजन जगत की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouny Roy) जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मौनी रॉय और दुबई बेस्ड बैंकर सूरज नांबियार के बीच अफेयर की खबरें साल 2019 से सामने आ रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने हमेशा सूरज संग अपने रिश्ते को नकारा है।
मौनी अपनी निजी जिंदगी को सीक्रेट रखना पसंद करती हैं और इसलिए वह कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं करती हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दोनों की पहली मुलाकात से लेकर उनकी शादी की तैयारियों तक के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि वह सूरज के साथ गोवा में 27 जनवरी 2022 को सात फेरे लेंगी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
पहले बताया जा रहा था कि वह दुबई में शादी के बंधन में बंधेंगी, क्योंकि वह अक्सर अपने बॉयफ्रेंड से मिलने वहां जाती नजर आती हैं। लेकिन बाद में मौनी के किसी करीबी ने बतया की गोवा में बीच वेडिंग होगी।
कोविड-19 की बढ़ती संख्या के बीच शादी के सभी मेहमानों को अपने वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट को ले जाने के लिए भी कहा गया है। मौनी ने लिए हाल ही में उसी होटल में अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट भी किया था। खबरों से मुताबिक मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में मंदिरा बेदी, आशिका गरोड़िया, मीत ब्रदर्स, कोरियोग्राफर राहुल औऱ प्रतीक, फैशन डिजाइनर अनु खुराना जैसे बड़े सेलेब्स पहुंचेंगे।

फाइनल मेहमानों में करण जौहर, एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा, मंदिरा बेदी और आशका गोराडिया का नाम संभावित हो सकता है। कथित तौर पर, मौनी व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं को देख रही हैं। दोनों 28 जनवरी को अपनी शादी के बाद एक डांस पार्टी की भी योजना बना रहे हैं।
इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। अकसर सेलेब्स कॉमन फ्रेंड्स के जरिए किसी से मिलते हैं और प्यार कर बैठते हैं, बात शादी तक पहुंच जाती है। लेकिन मौनी रॉय के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। साल 2019 में मौनी और सूरज ने पहली बार एक दूसरे को देखा था। उस वक्त मौनी दुबई में थीं।
मौनी दुबई नया साल मनाने एक नाइट क्लब में पहुंची थीं जहां उन्होंने पहली बार सूरज नांबियार को देखा, वहीं सूरज ने भी मौनी को देखा और दोनों की नजरें टकराईं। उसी दिन दोनों अजनबी की तरह उस क्लब में मिले थे। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के कॉन्टेक्ट में रोजाना आने लगे। धीरे धीरे बात बढ़ी और फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। खबरों के मुताबिक मौनी और सूरज पिछले 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।