आखिर चुनावों से पहले हर बार नानी के घर क्यों जाते हैं राहुल गांधी

सभी पार्टियां अलग अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में एड़ी चोटी का दम लगाए हुई है, ऐसे में कांग्रेस की कमान राहुल-प्रियंका के हाथों में है, लेकिन राहुल गांधी अपनी चुनावी रैली को रद्द कर इटली रवाना हो गए।


दरसल राहुल गांधी का 3 जनवरी को पंजाब के मोगा में चुनावी कार्यक्रम था ,जिसे अब रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता ने पार्टी की 137वीं स्थापना दिवस मनाने के बाद इटली रवाना हो गए, यह उनकी पर्सनल विजिट बताई जा रही है।


इस बारे में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वह संक्षिप्त निजी दौड़े पर हैं और 5 जनवरी तक वह भारत आ जाएंगे।
हालांकि भाजपा द्वारा हमेशा से यह आरोप लगाया जाता रहा है कि आखिर चुनावों से ठीक पहले नानी के घर क्यों जाते हैं राहुल गांधी?
कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस विषय पर भाजपा को कोई अफवाह फैलाने की आवश्यकता नहीं है, वो सभी के सम्पर्क में हैं और जल्द ही भारत वापस लौट जाएंगे।


लिहाजा पंजाब का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है, आगे यह कार्यक्रम कब होगा इसकी कोई जानकारी नहीदी गई है।।

Share It